हाथरस की घटना के बाद अब कैराना में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म।
यूपी: हाथरस की घटना के बाद अब कैराना में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म।
पड़ाेसी ने ही दिया घटना काे अंजाम,पुलिस ने आराेपी को किया गिरफ्तार,घटना के बाद पुलिस बल तैनात
शामली : कैराना की नाहिद कालोनी निवासी एक युवक ने छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दे डाला। बच्ची के परिजनाें काे जब घटना का पता चला ताे उन्हाेंने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची काे मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया है।
यह घटना कैराना में हुई। यहां छह वर्षीय बच्ची काे पड़ाेसी ने ही हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बारे में जब बच्ची के परिजनाें काे पता चला ताे उनका गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए परिजनाें ने हंगामा कर दिया।
हंगामे की सूचना पर एसपी नित्यानंद राय माैके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए परिजनाें काे शांत किया। पुलिस ने आराेपी युवक काे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।