विधानसभा के सामने एक महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास।
लखनऊ : राजधानी में मंगलवार को विधानसभा के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया है, महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली, जिसके उसका शरीर काफी हद तक जल गया है, वारदात के बाद पुलिस ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
महिला कौन है और कहाँ से आई है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, जैसे ही महिला ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की, तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।