लोकसभा प्रत्याशी पूर्वी दिल्ली संजय गहलोत ने अपना नामांकन भरा l
नई दिल्ली : आज दिनांक 23 अप्रैल, 2019 को माननीय संजय गहलोत जी (बसपा प्रत्याशी, पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र) ने अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन भरा।
गहलोत जी ने नामांकन भरने से पहले एक रोड़ शो किया। इसमें उनके साथ श्री सी.पी. सिंह (दिल्ली प्रदेश प्रभारी बसपा), श्री लक्ष्मण सिंह, श्री रामरतन जी, डॉ. महेश (जिलाध्यक्ष पटपड़गंज), श्री जुगल जाटव (विधानसभा अध्यक्ष), श्रीमती जुगनू संजय चौधरी (निगम पार्षद वार्ड नं 006-ई, घड़ौली एवं चेयरपर्सन उद्यान विभाग, पू.दि.न.नि.), श्री विजय नेताजी, श्री विनोद भास्कर, श्री महेन्द्र नेताजी व श्री संजय चौधरी (पूर्व निगम पार्षद) सहित सैंकड़ों ब.स.पा. पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
श्रीमती जुगनू संजय चौधरी
चेयरपर्सन (उद्यान विभाग)
पूर्वी दिल्ली नगर निगम
एवं निगम पार्षद, 006-ई, घड़ौली
संजय चौधरी
पूर्व निगम पार्षद