लक्ष्मणझूला : नाजायज चाकू के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

क्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान के आदेशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जनपद में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला वीरेन्द्र सिंह रमोला के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा 11 जनवरी 2022 को भूतनाथ मन्दिर के पास से अभियुक्त ललित मोहन को 01 अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक एवं अराजक तत्वों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

अभियुक्त का नाम पता

  • ललित मोहन पुत्र राजपाल सिंह, निवासी ग्राम हल्दौर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0 02/22 धारा 4/25शस्त्र अधिनियम

बरामद माल

  • 01 अद्द नाजायज चाकू

पुलिस टीम

  • आरक्षी मुकेश कनियाल
  • आरक्षी अनुराग पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *