मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत डॉ मनोज वर्मा ने महिलाओं को दी जानकारी।

धरती पर नारी का सम्मान ही ईश्वर का सम्मान है– अशोक राणा।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत डॉ मनोज वर्मा ने महिलाओं को दी जानकारी।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए थाना अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गौड़ ने उठाई जिम्मेदारी।

स्योहारा : उ.प्र महिला कल्याण विभाग व सरकार द्वारा महिलाओं को सुलभ न्याय व्यवस्था उपलब्ध कराने व समाज को इस मिशन के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति का प्रचार करने के लिए आज थाना प्रागण में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ,साथ ही महिला डेस्क का भी शुभारंभ भाजपा विधायक अशोक राणा व डॉ मनोज वर्मा ने फीता काटकर किया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप। में शामिल हुए भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि नारी का सम्मान यानी ईश्वर का सम्मान है क्योंकि धरती पर ईश्वर द्वारा सबसे सुंदरऔर महान रचना जो है वो नारी ही है इसलिए हमसबको केवल अपने परिवार की नही बल्कि समाज की हर बेटी का सम्मान करना चाहिए उनकी रक्षा करनी चाहिए, वहीं समाज सेवी डॉ मनोज कुमार वर्मा ने भी अपने विचार में कहा कि नारी वर्ग का सम्मान और सुरक्षा दोनो ही ज़रूरी है क्योंकि महिला वर्ग सुरक्षित रहेगा तो हम हमारा परिवार हमारी सभ्यता भी सुरक्षित रहेगी।
वहीं थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गोड़ ने कहा कि प्रशासन पूर्ण रूप से नारी सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए हाज़िर है नगर व क्षेत्र मेंकिसी भी प्रकार की छेड़छाड़, या अन्य कोई भी ऐसी घटना किसी को दिखाई दे तो तुरन्त हमे सूचित करें इसके अलावा कोई भी बहन बेटी का उत्पीड़न यदि किसी भी स्तर से हो रहा है तो भी हमे सूचित करें हमारी टीम तुरन्त न्याय उपलब्ध कराकर उनकी सुरक्षा का वादा करती है।उन्होंने बताया कि महिला वर्ग को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए ही आज स्थानीय थाने में महिला डेस्क का भी शुभारंभ किया गया है।
इसके अलावा मौजूद अन्य लोगो ने भी अपने विचारों से मिशन शक्ति पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed