
मसूरी। मसूरी के लन्ढौर बाजार क्षेत्र निवासी शानू वर्मा ने अकेले ही 50 से अधिक अल्प आय वर्ग के व्यक्तियोें को सूखा राशन इत्यादि प्रदान कर अवना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ज्ञातव्य है कि मसूरी में अनेकों संगठन व राजनीतिक दल इन दिनों व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर खाने के पैकेट व राशन इत्यादि जरूरतमन्दों को बांट रहे हैं। इसी क्रम में शानू वर्मा ने भी योगदान कर कोराना काल में उन लोगों की सेवा की है जो अभी तक इससे वंचित रहे हैं।