भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष डीके गुप्ता की गोली मार कर निर्मम हत्या।

फिरोजाबाद : बीती शाम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंडल उपाध्यक्ष डी के गुप्ता की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
अपाचे बाइक पर सवार हो कर आये अज्ञात बदमाशों ने डीके गुप्ता को उन की दुकान में घुस कर अंधाधुंध फायरिंग की। गुप्ता के शरीर मे कई गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस डीके गुप्ता को ले कर अस्पताल गई मगर उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।
इस घटना की खबर शहर में आग की तरह फैलते ही भारी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये। और सड़क जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।
भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष कि इस तरह सरेआम हत्या से व्यापारियों में रोष और दहशत व्याप्त है।पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पे मौजूद हैं।
हत्या करने वाले कौन हैं और उन्होंने भाजपा नेता पर गोली क्यों चलाई, अभी इसका कुछ पता नहीं चल सका है।
पुलिस घटना की जांच पड़ताल और बदमाशो की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed