देहरादून-सहारनपुर रोड पर डाट काली मंदिर सुरंग के पास लैंडस्लाइड।

देहरादून : थाना क्लेमेंन्टाउन आज दिनांक 04/09/21 को भारी बारिश के चलते डाट काली सुरंग के पास लैंडस्लाइड होने के कारण सुंदरपुर सहारनपुर की तरफ से एक वाहन संख्या up11Q 3805 मोटरसाइकिल डिस्कवर सवार 1. लक्ष्मण सिंह पुत्र रघुवीर सिंह व 2. अशित चौधरी पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह चौधरी निवासी गण सुंदरपुर थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उक्त लैंडस्लाइड में आये मलबे में दब गए थे, जिन्हें थाना क्लेमेनटाउन पुलिस द्वारा जनता की मदद से निकालते हुए तत्काल उपचार हेतु प्राइवेट वाहन से अस्पताल भेजा गया तथा लैंडस्लाइड के कारण नई टनल से यातायात बाधित होने पर यातायात को पुरानी टनल से सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। उपरोक्त संबंध में सूचना संबंधित थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को भी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed