उक्रांद ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर की इस्तीफे की मांग।
देहरादून : उत्तराखंड क्रान्ति दल द्वारा भाजपा का भ्रष्टाचारी चेहरा माननीय न्यायालय के आदेश पर पर्दाफाश हुआ, उक्रांद ने भाजपा व मुख्यमंत्री उत्तराखंड का पुतला दहन कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस्तीफे की मांग की।
चाल चेहरा चरित्र बोलने वाली भाजपा व जीरो टॉलरेंस की बात करने वाला मुख्यमंत्री का असली भ्रष्टाचारी चेहरा हुआ बेनकाब। उक्रांद अब भाजपानीत त्रिवेंद्र की सरकार के खिलाफ मुहिम को आगे बढ़ायेगा।
पुतला दहन कार्यक्रम महानगर अध्यक्षा किरन रावत कश्यप के नेतृत्व में किया गया, इस अवसर पर बहादुर सिंह रावत,फुरकान अहमद,अनिल डोभाल,मीनाक्षी सिंह,मनोज कुमार,नवीन भदुला,पीयूष सक्सेना,विनीत सकलानी,मेहर सिंह राणा,सुमित अग्रवाल,आजाद चौहान,विवेक,नरेश गोदियाल आदि थे।