आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, शहरवासियों को देंगे सौगात

आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, शहरवासियों को देंगे सौगात

गोरखपुर, गोरखपुर को इसी महीने ढाई अरब से ज्यादा रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। नगर निगम परिसर में सदन भवन जनता को समर्पित होगा तो इलेक्ट्रिक बसें शहर की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी। पार्षद वरीयता के 24 करोड़ रुपये के कार्यों को भी गति दी जाएगी।

अध‍िकार‍ियों ने बैठक कर तैयार‍ियों का ल‍िया जायजा

शहर के ज्यादातर हिस्सों को जलभराव मुक्त करने के बाद नगर निगम प्रशासन विकास कार्यों में जुट गया है। नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों की लगातार समीक्षा भी हो रही है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ल, सहायक नगर आयुक्त डा. मणिभूषण तिवारी, अविनाश प्रताप सिंह आदि के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।

12 लाख से खरीदा जा रहा कर्मचारियों का यूनिफार्म

नगर निगम के कर्मचारियों के लिए यूनिफार्म खरीदने की प्रक्रिया तेज हो गई है। यूनिफार्म पर नगर निगम प्रशासन 12 लाख 10 हजार रुपये खर्च करेगा। इसके साथ ही पार्षदों की वरीयता पर पथ प्रकाश के मद में 50 लाख, हाथ ठेला पर 18 लाख और बड़े डस्टबिन पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम परिसर में 75 लाख रुपये से सीसी सड़क और डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। इस डिवाइडर पर अर्नामेंटल लाइट भी लगाई जाएगी।

इन प्रमुख कार्यों का होना है लोकार्पण व शिलान्यास

इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम – 50.25 करोड़

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना – 31.57 करोड़

जलापूर्ति कार्य – 14.14 करोड़

सड़क व नाली का कार्य – 21.50 करोड़

इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण – 11.43 करोड़

महादेवपुरम से रामगढ़ताल तक नाला निर्माण – 8.14 करोड़

नगर निगम क्षेत्र में कई विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। सदन भवन को रिकार्ड समय में तैयार कराकर जनता को समर्पित किया जाएगा। विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की तैयारियां चल रही हैं। जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समय देने का अनुरोध किया जाएगा। 

नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप तेजी से पूरा कराया जा रहा है। कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जा रही है। बारिश के कारण टूटी सड़कों और नई सड़कों का काम भी शुरू हो रहा है। सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे कराए जाएंगे। इसी महीने लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed