अखिलेश यादव ने सरकार पर असंवैधानिक तरीके से संपत्तियों को ध्वस्त करने में सत्ता की ताकत का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने सरकार पर असंवैधानिक तरीके से संपत्तियों को ध्वस्त करने में सत्ता की ताकत का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संपत्तियों को जब्त किए जाने की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। कहा है कि भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग जनता की सेवा करने के बजाए असंवैधानिक तरीके से संपत्तियों को ध्वस्त करने में लगा रही है।

दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी गैरकानूनी कार्यवाही पर रोक लगनी चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर रही है। बिना नोटिस घर उजाड़े जा रहे हैं। लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी है।

प्रदेश की जनता भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बेहाल है। भाजपा राज में समाज में सौहार्द के बजाए वैमनस्य बढ़ा है। हर तरफ अराजकता और अव्यवस्था का बोलबाला है। कहा कि बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही है।

अख‍िलेश ने दावा किया कि भाजपा सरकार के दो ही काम हैं। पहला जनता का बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाना और दूसरा नफरत तथा अफवाहों के सहारे समाज को बांटना। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग कराह रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी गई है। राज्य की जनता भीषण गर्मी से बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि करने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed