रेगे को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां और बुधवार सुबह लगभग 6 बजे उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। उनके निधन की खबर से शौक की लहर दौड़ पड़ी हैं। बताया जा रहा है कि मिलिंद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के बचपन के दोस्त थे।
दरअसल, मुंबई की टीम के स्टार ऑलराउंडर मिलिंद रेगे (Milind Rege Death) का निधन हो गया है। रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम की कप्तानी करने वाले मिलिंद को इससे पहले जब वह 26 साल के थे तब भी हार्ट अटैक आया था, लेकिन इसके बाद ठीक होकर उन्होंने क्रिकेट मैदान पर वापसी की थी। मिलिंद ने फर्स्ट क्लास में 1966 से 1977-78 तक कुल 52 मैच खेलते हुए 126 विकेट लिए। उन्होंने बैट से भी योगदान दिया और कुल 1532 रन बनाए। इस दौरान उनका एवरेज 23 का रहा।
बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर मिलिंद के बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने एक ही स्कूल और एक ही कॉलेज से पढ़ाई की। मिलिंद ने गावस्कर के साथ दादर यूनियन स्पोर्टिंग क्लब में खेला। उन्हें घरेलू क्रिकेट में मुंबई का जाना माना चेहरा माना जाता था। रेगे ने सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ क्रिकेट एडवाइजर्स का रोल निभाया।