मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी। वहीं काबीना मंत्री रेखा आर्या ने तीनों बच्चों संग टपकेश्वर मंदिर में महादेव का रुद्राभिषेक तक आशीर्वाद के लिया। उन्होंने भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत ढाई वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय हमने लिए हैं, जो 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाए थे।

एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

 

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साल हमारे लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिस सपने का इंतजार हर सनातन धर्मी वर्षों से करता आ रहा था वह सपना अब साकार होने जा रहा है।

 

उन्होंन कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और वह विराजमान हो जाएंगे। इस दिन के लिए हम सबने कई सौ वर्षों का लंबा इंतजार किया, जिसका कार्य मोदी  के मार्गदर्शन में चार साल पहले शुरू किया गया।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राममंदिर के उद्घाटन होने के पश्चात अयोध्या धाम को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई गति प्राप्त होगी, क्योंकि भगवान राम के दर्शनों के लिए देश-विदेश से तीर्थयात्री यहां पहुंचेंगे। उन्होंने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की बात कही।

आधी रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची, होटल, रेस्टोरेंट, सोसाइटी के साथ घरों में लोग झूम उठे। वहीं, इस मौके पर आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2023 को अलविदा कहा और नए साल 2024 का जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed