कांग्रेसजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

हिमाचल : कांग्रेस प्रदेश कार्यालय देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता, वीरभद्र सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में लंबी बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।

इससे पहले सोमवार को उनकी हालत बिगड़ने के कारण उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद से उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। बताया जा रहा था कि उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया है। हालांकि आक्सीजन लेवल से लेकर उनके अन्य सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य थे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (आइजीएमसी) शिमला गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed