हरियाणा सरकार ने भी बढ़ाया 17 मई तक लॉकडाउन।

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में एक सप्ताह के लिए ‘लॉकडाउन’ बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में 17 मई को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस बार सरकार ने इसका नाम ‘लॉकडाउन’ से बदल कर ‘सुरक्षित हरियाणा’ कर दिया है।
प्रदेश के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार की रात लॉकडाउन अवधि में किए इजाफे की पुष्टि की है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 30 अप्रैल को ‘वीकेंड लॉकडाउन’ का ऐलान किया है।
दो मई को सरकार ने तीन मई की सुबह से नौ मई की रात तक संपूर्ण लाकडाउन का एलान किया था। यह लाकडाउन सोमवार को सुबह 5 बजे तक जारी रहना था।
इससे पहले ही सरकार ने रविवार की रात नए आदेश जारी करके एक सप्ताह के लिए प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ा दिया दिया।
वर्तमान में भी औसतन 14 से 15 हजार पॉजिटिव केस रोजाना आ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। विज ने कहा कि सभी जिलों के डीसी और एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे सख्ती के साथ इसकी पालन सुनिश्चित करें।
घर से बाहर निकलने या मार्केट जाने के लिए मूवमेंट पास अनिवार्य होगा। इस लाकडाउन को सुरक्षित हरियाणा का नाम दिया गया है मुख्य सचिव को नई गाइड लाइन जारी करने के निर्देश दे दिये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *