सैनिटाइजेशन का कार्य शुरु, आज व कल रहेगा पूर्ण लॉकडाउन।

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर देहरादून में शनिवार व रविवार को पूर्णतया लॉकडाउन लागू किया गया है, मुख्यमंत्री ने शनिवार व रविवार को देहरादून में सैनिटाइज करने की निर्देश दिए है, इसी के तहत आज देहरादून में सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है l

शहर में जगह-जगह सैनिटाइज किया जा रहा है, देहरादून जिलाधिकारी सैनिटाइजेशन के कार्यों की खुद निगरानी कर रहे है, जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश व देहरादून में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए शनिवार- रविवार पूर्ण रुप से बंद रखने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि इसे आगे बढ़ने से रोका जाए, लोगों से भी इस संबंध में जागरूक रहने व संयम बरतने की अपील की जा रही है, उन्होंने कहा कि आज पहला दिन है, आवश्यक सेवाओं को संचालित करने की छूट दी गई है, लोगों का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है।

नगर-निगम ने सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की हुई है, 50 वार्ड आज सैनिटाइज किए जा रहे है, 50 वार्ड कल सैनिटाइज किए जाएंगे, इसके अलावा देहरादून में बने सभी क्वारंटीन सैंटरों में भी सैनिटाइज किया जाएगा, वहीं कंटेनमेंट जोन में भी सैनिटाइजेशन किया जाएगा, इसमें निरंजनपुर मंड़ी भी शामिल है।

जिलाधिकारी का कहा कि यह सैनिटाइजेशन इसलिए किया जा रहा है, ताकि हम कोरोना की चैन को तोड़ पाएं और इसकी बढते रफ्तार को धीमा कर पाएं, उन्होंने जनता से अनुरोध किया है इस लड़ाई में प्रशासन का साथ दें, मास्क लगाएंं, घरों में रहें और प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed