पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शीला दीक्षित का निधन l

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिगज्ज नेता व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया। वह 81 साल की थीं।वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई। वह सबसे लंबे समय (15 साल) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद भी रहीं।बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी का हिस्सा भी रहीं। शीला दीक्षित को दिल्ली का चेहरा बदलने का श्रेय दिया जाता है।उनके कार्यकाल में दिल्ली में विभिन्न विकास कार्य हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed