सपा ने घोषित किए 6 सीटों के लिए उम्मीदवार I 

लखनऊ : 2019 लोकसभा चुनाव का शोर अब धीरे-धीरे हर तरफ सुनाई देने लगा है। सभी पार्टियों ने रैली, सभाओं के जरिए प्रचार भी शुरू कर दिया है।वहीँ सपा पार्टी ने छह सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। मैनपुरी से मुलायम सिंह और बदायूं से धर्मेंद्र यादव, राबर्ट्सगंज भाइलाल कोल, बहराइच से शब्बीर वाल्मिकी, फिरोजाबाद से अक्षय यादव और कमलेश कठेरिया इटावा से लड़ेंगे।

आपको बता दें यूपी में सपा-बसपा और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। सपा 37 सीटों पर बसपा 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी तो रालोद को तीन सीटें दी गई हैं। वहीं, गठबंधन ने अपनी तरफ से कांग्रेस के लिए अमेठी व रायबरेली की सीटें छोड़ दी थीं।
जानकारी के मुताबिक अमेठी से राहुल गांधी तो रायबरेली से उनकी मां सोनिया गांधी चुनाव लड़ेंगी। धौरहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से अन्नू टंडन, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, फैजाबाद से निर्मल खत्री, जालौन से बृजलाल खबरी, अकबरपुर से राजाराम पाल और कुशीनगर से आरपीएन सिंह चुनाव लड़ेंगे।इसके अलावा इटावा से कमलेश कठेरिया, राबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल व बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि चुनावी मैदान में उतरेंगे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *