उत्तराखंड : चंपावत सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत 10 घायल I

उत्तराखंड :- चंपावत में वाहन खाई में गिरा, आठ लोगों की हुई मौत, 10 घायल
अंतिम संस्कार करने जा रहे थे लोग, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्स
चंपावत। उत्तराखंड के लिये आज का दिन काफी दुखद रहा। चंपावत विधानसाा के बाराकोट विकासखंड में मिरतोली से रामेश्वर घाट शवदाह को ले जा रही मैक्स पिकअप वाहन लीशा डिपो के पास बसान क्षेत्र में करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों घायल हो गए। घायलों को हेलीकॉप्टर से एसटीएच हल्‍द्वानी भेज गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने घटना पर दुखः जताते हुए मृतकों और घायलों की हर संभव मद्द की बात कही।

वहीं चंपावत के विधायक पूरन फर्त्याल ने कहा कि मृतक परिवार के साथ सरकार की संवेदना है। मृतकों के पोस्टमार्टम घटनास्थल पर होंगे। इसके लिए डीएम ने सीएमओ को आदेश दे दिए है। रामेश्वर घाट पर मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की भी व्यवस्था के लिए देलें को बोल दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बाराकोट के मिरतोली निवासी शेर सिंह भंडारी की पत्नी खीमा देवी (65 वर्ष) की शनिवार को मौत हो गई थी। जिनका शव लेकर गावं के 20 लोग मैक्स पिकअप वाहन से रामेश्वर घाट अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वाहन बसान के पास खाई में गिर गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हुई, जबकि 10 लोगों का उपचार किया जा रहा है।

वाहन में सवार गणेश सिंह बिष्ट (40 वर्ष) पुत्र बद्री सिंह ने बताया कि वहन के गिरते ही वह खुद गए थे, जिससे उनकी जान बच गई। उसने ही सभी को घटना की सूचना दी। पुलिस, एसएसबी, आईटीबीपी व स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को खाई से निकाला गया। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, विधायक पूरन फर्त्याल ने लोगों का हाल चाल जाना।

मृतकों की सूची

-तारा दत्त जोशी (42 वर्ष) पुत्र नाणारायण दत्त

-कृष्णा चंद्र जोशी(44 वर्ष) पुत्र हेतराम

-खि‍लानंद बहुगुणा (50 वर्ष) पुत्र जोगदत्त बहुगुणा

-प्रकाश सिंह (35 वर्ष) पुत्र कुंवर सिंह-त्रिलोक सिंह (40 वर्ष) पुत्र कल्याण सिंह सभी निवासीगण मिरतोली

-दलीप सिंह (36 वर्ष) पुत्र कल्याण सिंह निवासी बाराकोट पुनई

-दो शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed