मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद गरमाई सियासत, एक हफ्ते में 4 लोगों की हत्या

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं तो हम चुप कैसे रह सकते हैं?. हत्यारे जरूर पकड़े जाने चाहिएं, कांग्रेस ने प्रदेश में अराजकता फैला दी है। हम ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

शिवराज सिंह ने कहा कि बुधवार को फिर से रतलाम में एक संघ कार्यकर्ता की हत्या हो गई। इसी तरह बाकी जगहों पर भी लोग मारे गए। जब हम हत्याओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो हमें चुप रहने के लिए कहा जाता है और हम पर राजनीति करने का आरोप लगाया जाता है। ऐसे में जब संघ और भाजपा के कार्यकर्ता मारे जा रहे हों तो हम चुप कैसे रह सकते हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद सियासत गरमाई हुई है। पिछले करीब एक हफ्ते में संघ और भाजपा से संबंधित करीब 4 लोगों की हत्या हो चुकी है। जिसके बाद से भाजपा राज्य की कमलनाथ सरकार को घेरने में जुटी है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि वे इन मामलों की जांच करवा रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही कमलनाथ ये भी कहना नहीं भूलते कि भाजपा के लोग इस हत्याओं पर राजनीति कर रहे हैं क्योंकि कुछ मामलों तो भाजपा के लोगों पर ही हत्या के आरोप लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed