03 पेटी सोलमेट मार्का अवैध अंग्रेजी शराब के साथ थराली पुलिस ने किया एक अभियुक्त गिरफ्तार।
देहरादून/चमोली : पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवन्त सिंह चोहान महोदय के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध जनपद चमोली में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाँक 12/ 06/19 की सांय़ को क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग श्री पी. डी. जोशी महोदय के पर्यवेक्षण में थाना थराली पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान मींग गधेरा नारायण बगड़, थराली में एक अभियुक्त *रविंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम भगोती तहसील नारायण बगड, चमोली* को 03 पेटी सोलमेट मार्का अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
*अभियुक्त के विरुद्ध थाना थराली में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।*
[नाम पता अभियुक्त]
रविंदर सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम भगौती तहसील नारायणबगड, जनपद चमोली
[बरामद माल]
03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, ( 24 बोतल 48 पव्वे सोलमेट मार्का)
[पुलिस टीम]
1 -उ0 नि0 सुभाष जखमोला थानाध्यक्ष थराली
2– उ0 नि0 प्रेरणा चौधरी
3– का० सुमन
4– का0 महेश त्यागी NPU
अवैध शराब के विरुद्ध जनपद में लगातार अभियान जारी है।
व