नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में 6 व्यक्ति गिरफ्तार I

देहरादून : दिनांक 28 मई 2020 की शाम को थाना राजपुर पर एक पक्ष के श्री नूर अली पुत्र मोहर्रम अली व द्वितीय पक्ष के श्री सुरेश थापा नि0 गण वीर गब्बर सिंह बस्ती कैनाल रोड, थाना राजपुर, देहरादून द्वारा अलग अलग लिखित शिकायत दी कि यह दोनों पड़ोसी है, पास में ही एक सरकारी नल है जहाँ से बस्ती के सभी लोग पानी ले जाते हैं, नल से पानी को भरने को लेकर कि पहले हम पानी भरेंगे दोनों में कहा सुनी हुए और उसके बाद विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षो के अन्य परिवार जनों द्वारा आपस मे लाठी डंडो से मारपीट की गई, जिसमे दोनों पक्षों के लोगो को चोट लगी है, प्राथना पत्र के साथ मेडिकल भी सलग्न किये गए थे, उक्त दोनों पक्षो की तहरीरों के आधार पर अलग अलग उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारम्भ की गई, जांच में पाया कि इन दोनों पक्षो में पानी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है, तथा यह दोनों ही झगड़ालू किस्म के लोग हैं, इनके इस कृत्य को रोकने के लिए इनकी गिरफ्तारी आवश्यक है, अन्यथा यह भविष्य में भी शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते है, दोनों पक्षो से कुल 3 -3 व्यक्तियों को मोके से गिरफ्तार किया गया है, जिनको आज मान0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त गण

प्रथम पक्ष
1- समीर अली उर्फ राजा पुत्र नूर अली उम्र 20 वर्ष।
2- मो0 सोनू खान उर्फ सानू उम्र 19 वर्ष।
3- मो0 शाहिद उर्फ रिंकू उम्र 23 वर्ष नि0 गण वीर गब्बर सिंह बस्ती, थाना राजपुर देहरादून।
द्वितीय पक्ष
1- विवेक थापा पुत्र सुरेश थापा उम्र 20 वर्ष
2- सुरेश थापा पुत्र स्व0 तुला थापा उम्र 40 वर्ष
3- करन जोशी पुत्र नवीन जोशी उम्र 18 वर्ष।
नि0 गण वीर गब्बर सिंह बस्ती, थाना राजपुर देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed