होटल कर्मी की नदी में डूबने से मौत l
देहरादून : आज दिनांक 04/10/19 को सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का शव सहस्त्रधारा में नदी के किनारे पड़ा है। सूचना पर चौकी प्रभारी आईटी पार्क मय चीता कर्मचारी गणों के मौके पर गये। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक भीम बहादुर उर्फ डैनी पुत्र अज्ञात हाल पता रंजीत सिंह की दुकान सहस्त्रधारा, थाना राजपुर देहरादून में निवासरत था। मृतक आसपास की दुकानों का होटलों में काम करता था तथा नशा करने का आदी था। मृतक की मृत्यु शराब के नशे में नदी में डूबने के कारण होनी प्रतीत होती है। मृतक काफी वर्षों से सहस्त्रधारा में निवास कर रहा था। जानकारी करने पर पता चला कि मृतक के पास उसके किसी परिजनों का आना जाना नहीं था। मृतक के परिजनों के संबंध में जानकारी की जा रही है। मृतक की पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों की जानकारी होने के उपरांत पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।