समुद्र में तेल के रिसाव से मची तबाही

यरूशलेम। टार ने पूरी दुनिया में समुद्र में रहने वाले जीवों का जीना मुश्किल कर दिया है। इसी वजह से लगातार समुद्री जीवों की मौत हो रही है। ताजा मामला इजऱाइल से सामने आया है।

यहाँ समुद्र तट के लगभग 160 किलोमीटर के क्षेत्र में टार की मौजूदगी पाई गई है। जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे अगली सूचना मिलने तक समुद्र तट पर स्नान, खेल और आराम के लिए ना जाएं।

इजऱाइल के अधिकारियों ने बीती रविवार को लोगों को भूमध्य तट पर समुद्री किनारों से दूर रहने की चेतावनी दी, क्योंकि हजारों मजदूर और स्वयंसेवक बड़े पैमाने पर टार की सफाई का काम कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक, किनारे पर पाया जाने वाला टार एक जहाज से सैकड़ों टन तेल निकलने का परिणाम था। वहां टार में लिपटा हुआ कछुआ भी मजदूरों को मिला। इजऱाइल के प्रकृति और पार्क प्राधिकरण ने देश के इतिहास में फैली इस टार की समस्या को सबसे गंभीर पारिस्थितिकी आपदाओं में से एक कहा है। सफाई में कुछ महीने या साल भी लग सकते हैं। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने पिछले हफ्ते इजरायल के तट पर भारी तूफान के बाद, शक्तिशाली हवाओं और असामान्य रूप से ऊंची लहरों के साथ काले टार के मौजूदगी की सूचना दी थी। इससे स्थानीय वन्यजीव गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *