सड़क दुर्घटना में जैन मुनि विश्वनाथ सागर का निधन l

सीकर :  सड़क हादसे में घायल जैन मुनि विश्वनाथ सागर का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दांता में किया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जानकारी के अनुसार जैन मुनि कई दिनों से दांता में थे।

गुरुवार शाम वह जीजोठ गांव जाने के लिए निकले थे। दांता से निकलते ही झाड़ली तलाई के पास अज्ञात वाहन ने जैन मुनि की ट्राई साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। उनके तीन सेवादारों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दांता सीएचसी पहुंचाया।

वहां से जैन मुनि को गंभीर अवस्था में जयपुर के लिए रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को जैन मुनि का शव दांता लाया गया और उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed