संगठन का विस्तार करने हेतु, बैठक का आयोजन।

देहरादून : उत्तराखंड के क्षेत्रीय संगठन देवभूमि भैरव वाहिनी की विस्तार करने हेतु बैठक का आयोजन राजपुर रोड स्थित भैरव सेना संरक्षक स्वामी दर्शन भारती के निवास पर हुई। जहां पर प्रदेश समरसता प्रमुख स्वामी बलराम मुनि ने लव जिहाद धर्मांतरण जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर इन पर रोकथाम हेतु चर्चा की।

भैरव सेना के महासचिव आचार्य उमाकांत भट्ट ने बताया कि संगठन पूरे उत्तराखंड में विस्तार कार्यक्रम चला रहा है, जहां पर छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से सदस्यों को जोड़ा जा रहा है।

भैरव सेना अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि भैरव सेना तथा नंदा वाहिनी उत्तराखंड का क्षेत्रीय संगठन है, परंतु संगठन की लोकप्रियता और हिंदुत्ववादी विषयों पर आक्रामकता को देखकर बाहरी राज्यों के लोग भी संगठन से जुड़ने के इच्छुक हैं।

भैरव सेना उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार पर विचार करेगी, देहरादून महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भैरव सेना महानगर अध्यक्ष पूरनचंद, नंदा वाहिनी महानगर अध्यक्ष सरोज शाह, महानगर सचिव कविता, महानगर संगठन मंत्री सत्यवीर सिहं, महानगर सचिव योगेन्द्र सिंह राजपूत, महानगर सचिव पंकज कुमार चंदानी, महानगर संयोजक मोहित बर्त्वाल, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ पार्छा, प्रखंड अध्यक्ष राजपुर अंकुर किरवान को मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में कोविड-19 नियमों के अंतर्गत स्वामी दर्शन भारती, संगठन अध्यक्ष संदीप खत्री, धर्म गुरु स्वामी बलराम मुनि, महासचिव आचार्य उमाकांत भट्ट, विधि प्रमुख एडवोकेट अमन सिंह चौहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *