वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को चौधरी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं।
देहरादून : बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं टिहरी लोकसभा प्रभारी चौधरी शीशपाल सिंह ने महाकाव्य रामायण के रचयिता एवं कवि महा ऋषि वाल्मीकि जी की जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचना कर संपूर्ण मानव जाति को एक विशेष संदेश दिया है। साथ ही महर्षि वाल्मीकि ने अपना संपूर्ण जीवन सादगी पूर्वक व्यतीत किया।
चौधरी ने कहा कि हमें भी महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य रामायण के सिद्धांतों से सीख लेकर, उन विशेष आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए, जिससे हमारा यह जन्म सफल हो सके और हम अपने जीवन को सुकून एवं शांतिपूर्वक व्यतीत कर सकें।
उन्होंने कहा कि हमें कवि महर्षि वाल्मीकि जी के द्वारा दी गयी शिक्षा को ग्रहण कर अपने जीवन को सार्थक एवँ सफल बनाना चाहिए, चौधरी शीशपाल सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं टिहरी लोकसभा प्रभारी व जिला यूनिट देहरादून की तरफ से महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं शत-शत नमन किया।