वाल्मीकि क्रान्तिकारी मोर्चा का धूमधाम से मनाया जाएगा 23वाँ स्थापना दिवस l

देहरादून : आज दिनाँक 22/12/2019 को शिवाजी धर्मशाला में गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसके मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव संस्थापक राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रान्तिकारी मोर्चा व सदस्य केंद्रीय निगरानी समिति व निदेशक एनएचपीसी ऊर्जा मंत्रालय, दिल्ली व प्रभारी अनु० मोर्चा भाजपा थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल घाघट एंव संचालन विशाल बिरला राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रान्तिकारी मोर्चा, ने किया।


बैठक में स्थापना दिवस एंव सामाजिक चिंतन पर विचार विमर्श किया गया जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे, और स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया, आपको अवगत करा दे कि दिनाँक 25/01/2020 को 23 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय वाल्मीकि अधिकार सम्मलेन देहरादून में आयोजित होना है, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार का विस्तार करते हुए कहा कि देश के अल्पसंख्यक समुदाय को डरने की जरूरत नही है, क्योंकि CAA कानून किसी के विरोध में नही है।

मकवाना ने कहा कि वाल्मीकि एंव दलित समाज CAA बिल पर प्रधानमंत्री मोदी एंव ग्रहमंत्री अमित शाह के साथ कंधे कंधे से मिलाकर खड़ा रहेगा, क्योंकि पाकिस्तान, बंगलादेश, अफगानिस्तान तीनो देशों से उत्पीड़न का शिकार होकर भारत में वर्षो से शरणार्थी के रूप में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं में अधिकांश संख्या दलित समाज की है, यह कानून दलित समाज के लिए भी हितकर सिद्ध होगा, उपस्थित पदाधिकारीगण ने एक स्वर में विधेयक का समर्थन किया ।


बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र केशला और राष्ट्रीय सचिव विशाल बिरला एंव उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रमुख महामन्त्री पद पर सोनू मिम्मा राम गहलोत जी को मनोनीत किया गया, बैठक में राष्ट्रीय महामन्त्री जयपाल वाल्मीकि सदस्य राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखण्ड,प्रदेश सरंक्षक सोमचन्द छाछर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिलेलान, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल भारती, प्रदेश महामन्त्री नीरज नागलिया, युवा प्रदेश अध्यक्ष मदन वाल्मीकि, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर बेनीवाल, प्रदेश सचिव रामकुमार चौटाला, मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, प्रदेश उपाध्यक्ष जयंती राजश्री महिला मोर्चा, कौशल्या, अनिल, राजेन्द्र मचल, संजय कांगड़ा, परविंदर, सुखनन्दन, किरनपाल, अरविंद घावरी, प्रदेश सचिव रजत, करन घाघट, महानगर अध्यक्ष विशाल अनिल कुमार, विनोद कुमार, पूरन जसविंदर, प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री बस्ती रजत, प्रदेश मंत्री गौरव जोनी, दौलतराम, सुभाष चन्द्र, नरेश कुमार वाल्मीकि, गेंदा, राजीव, मदन चौधरी, अशोक, आदि लोग मौजूद थे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed