मोतीचूर रेंज में गुलदार के हमले से महिला की मौत l

Dehradun : राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में गुलदार के हमले में शिकार हुई महिला देवकी देवी के पीड़ित परिवारजनों को सांत्वना दी। इस दौरान मोतीचूर रेंज के रेंजर शैलेंद्र नेगी को फोन पर संबंधित प्रकरण में पीड़ित पक्ष को मुआवज़ा देने के लिए कहा।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 10 बजे, मोतीचूर निवासी देवकी देवी (46) पत्नी उम्मेद सिंह नेगी घर के पास ही सुखी नदी के किनारे गोबर फेंकने गयी। जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। गांव के दूसरी तरफ राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र है, लिहाजा अनहोनी की आशंका पर इसकी सूचना वन कर्मियों को भी दी गयी। जब आस-आसपास कांबिंग की गई तो महिला का अधखाया शव बरामद हुआ। मौके पर महिला को घसीट कर जंगल की तरफ झाड़ियों में ले जाने के निशान मिले। रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी के मुताबिक गुलदार ने महिला पर हमला किया है।
राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों से बात कर गुलदार का शिकार हुई महिला के परिजनों को उचित मुआवजा देने और जन सुरक्षा के लिए तत्काल कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए।
दूरभाष पर रेंज अधिकारी शैलेन्द्र नेगी व पार्क निदेशक पीके पात्रो से बात की। घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed