महंत रामाज्ञादास महाराज की सड़क दुर्घटना में हुई मौत l

मथुरा : शुक्रवार को थाना वृन्दावन की पुलिसचौकी जैंत क्षेत्र के अंतर्गत हनुमान मंदिर मघेरा के निकट सीताराम आश्रम के सीनियर महंत रामाज्ञादास महाराज अपने दूसरे आश्रम अयोध्या स्थित फटिकसिला आश्रम पर अपनी निजी फॉर्च्यूनर चालक सरोज के साथ जा रहे थे। इसी बीच दोपहर करीब दो बजे थाना सौरिक जिला कन्नौज क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिससे दोनों ही घायल हो गए। चीख-पुकार मचते ही राहगीरों ने थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को क्रिभा मेडिकल कॉलेज कन्नौज में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद ही 55 वर्षीय महंत रामाज्ञादास महाराज ने दम तोड़ दिया।

घायल चालक सरोज को किंगजॉन मेडिकल कॉलेज लखनऊ में रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। महंत की मौत की खबर लगते ही उनके शिष्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वामी रामाज्ञादास महाराज के गुरु भाई सीताराम आश्रम के जूनियर महंत स्वामी सुखदेव महाराज ने बताया कि स्वामी रामाज्ञादास महाराज श्री मघेरा सीताराम आश्रम से शुक्रवार की प्रातः करीब 9 बजे बड़े हंसी-खुशी कार से अयोध्या आश्रम के लिए रवाना हो गए थे। मगर वह वहां नहीं पहुंच सके और रास्ते में ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। मघेरा, अयोध्या और बघी धाम बिहार में आश्रम हैं। जिनका हम दोनों लोग संयुक्त रूप से मिलजुलकर संचालन करते थे। उनके चले जाने से पहाड़ सा टूट गया है। वह बेहद सरल स्वभाव के मृदभाषी अत्यंत ज्ञानी संत थे। उनके सभी आश्रमों पर इस घटना से सन्नाटा छाया हुआ है। जब इस बारे में थाना सौरिक के एसएचओ राजकुमार सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि घटनास्थल देखने से प्रतीत हुआ है कि चालक को नींद का झोका आ गया जिससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और हादसा हो गया। संत का पोस्टमार्टम कर उनके अनुयायियों को सौंप दिया गया है। वह उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए फटिक सिला आश्रम अयोध्या पर ले गए हैं। अभी किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed