मंडल अध्यक्ष का चुनाव करने का अधिकार बूथ अध्यक्षो के पास l
चन्दौली : भारतीय जनता पार्टी के मंडल शहाबगंज के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मृत्युंजय पांडेय संस्कृत महाविद्यालय बरहुआ का चयन किया गया जहां 14 अक्टूबर को मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न होगा चुनाव अधिकारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व मुगलसराय नगर पालिका के अध्यक्ष संतोष खरवार की उपस्थिति में चुनाव स्थल पर कार्यसमिति सदस्य एवं 100 बूथ अध्यक्षों की लिस्ट चस्पा किया गया चुनाव अधिकारी खरवार ने बताया कि 14 अक्टूबर को पूर्वाहन 11 बजे से जिले में कुल 17 मंडलों के अध्यक्ष पद का चुनाव एक साथ संपन्न होगा। चुनाव के दिन ही प्रत्याशी अपने-अपने पर्चा दाखिल करेंगे एवं उसे दिन पर्चा वापसी समय निर्धारित किया जाएगा चुनाव संपन्न कराने के बाद मतगणना के बाद उसी दिन प्रत्याशियों की जीत की घोषणा कर दी जाएगी मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का अधिकार उन्हीं को होगा जो दो बार सक्रिय सदस्य रह चुके है इस दौरान भाजपा मुगलसराय के पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक सिद्धार्थ रमेश पांडेय राजेश सिंह इंदु पांडेय सर्वजीत द्विवेदी सूर्य नारायण चौबे डब्बू दिनेश तिवारी अरविंद दुबे रवीश पांडेय भोनू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- शमशेर चौधरी