भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ताः प्रीतम सिंह

देहरादून। देहरादून महानगर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों एवं वार्ड अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार की उपस्थिति में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा अध्यक्षता में हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा निर्देशों तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित कांग्रेस ब्लाक एवं वार्ड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए पार्टी की नीतियों एवं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों द्वारा किये गये विकास कार्यों की जानकारी के साथ ही भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्रवान किया।

प्रीतम ंिसह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। साथ ही भाजपा सरकार की विफलताओं को भी जनता के बीच हर स्तर पर उठायें। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों का आह्रवान करते हुए कहा कि पार्टी ध्वज प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर फहराया जाना चाहिए।प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। चाहे रोजगार का मुद्दा हो, चाहे मंहगाई का, किसानों का हो या मजदूरों का हर वर्ग भाजपा शासन से पीडित है। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए रोजगार देने का वादा किया था परन्तु सत्ता में आने के उपरान्त जो लोग रोजगार मे हैं उन्हें भी हटाने का काम किया जा रहा है।

देश का किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है। गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है तथा भाजपा के सहयोगी अमीर घराने और अमीर होते जा रहे हैं। कांग्रेस शासन में स्थापित सरकारी परियोजनाओं और सरकारी सम्पत्तियों को निजी हाथों में बेच कर गरीब आदमी को बंधुवा मजदूर बनाने क काम किया जा रहा है। पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत सरकारों से समाज का हर वर्ग उपेक्षित है। हमें एकजुटता से भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों को जनता तक लेजाने का काम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *