भाजपा-कांग्रेस एवं विभिन्न संगठनों को छोड़ दर्जनों लोगों ने थामा बसपा का दामन l
हरिद्वार : बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह थे बैठक में संगठन को मजबूत बनाने हेतु चर्चा की गई इसी दौरान बैठक में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कांग्रेस सहित तमाम संगठनों को छोड़कर पार्टी में सदस्यता ग्रहण की l
प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त कार्यकर्ता पार्टी संगठन में तन मन धन से जुट जाएं और संगठन को मजबूत बनाएं, बैठक में इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के विभिन्न प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे l
बैठक में सदस्यता ग्रहण करने वालों में पंकज सैनी पूर्व जिला सह संयोजक बजरंग दल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विश्व दलित परिषद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अंबेडकर महासभा, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा, राहुल चौधरी वर्तमान जिला अध्यक्ष हिंदू रक्षा सेना, अनुज सैनी भाजपा, रविंद्र सैनी भाजपा, नवीन सैनी भाजपा, वीरभान सैनी भाजपा, ऋषि पाल सैनी भाजपा, सुभाष सैनी कांग्रेस, रमन सैनी भाजपा, योगेंद्र कुमार भाजपा, धर्मेंद्र आर्य प्रजापति एडवोकेट, कुमारपाल भाजपा, विनीत सैनी भाजपा, डॉक्टर ओमपाल अरुण कुमार अंकुर सैनी एडवोकेट भाजपा, अजय सोनी भाजपा, चंद्रसेन भाजपा, रविंद्र सैनी भाजपा, प्रदीप सैनी भाजपा, प्रवीण सैनी हिंदू जागरण मंच, नीतू सैनी, कांग्रेस पुनीत सैनी भाजपा, राम कुमार कटारिया कांग्रेस सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बसपा का दामन थामकर सदस्यता ग्रहण की, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद कर बधाई दी l