बसपा ने काशीराम के 14वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तरकाशी : बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई द्वारा उत्तरकाशी मुख्यालय पर समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कांशीराम के 14 वें महापरिनिर्वाण दिवस दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय खत्री प्रदेश सचिव उत्तराखंड द्वारा कांशीराम के द्वारा किए गए कार्य  कार्यों की सराहना करते हुए उनके  जीवनी पर प्रकाश डाल  कर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया और कहा है कि  उनके द्वारा त्याग व समाज के लिए किए गए कार्यों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा भाईचारा बनाते हुए संगठन को मजबूत बनाकर बहुजन समाज पार्टी को उत्तराखंड की सत्ता में लाने की शपथ ली।

इस दौरान पार्टी में कई कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण भी की जैसे बुद्धि लाल को गंगोत्री विधान सभा प्रभारी व  शारदा देवी को नगर अध्यक्ष उत्तरकाशी व सरोज देवी को नगर उपाध्यक्ष उत्तरकाशी के पद पर किया गया  और उत्तरकाशी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के लिए मुहिम छोड़ दी है।

इस दौरान बैठक में जिला अध्यक्ष विजय पाल तनगानी, जिला महासचिव भागीरथ शाह,रवाई घाटी जिला अध्यक्ष श्री सरदार सिंह शाह , प्रोला विधानसभा अध्यक्ष, विनोद शाह, यमुनोत्री विधानसभा प्रभारी आजाद जूगेला, आर पी बौद्ध पूर्व प्रत्याशी यमुनोत्री विधानसभा, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहनलाल मजाल जी बुद्धि लाल, कोमल, शारदा, सरोज, स्टेफन दयाली, सुंदर, विनोद, मनोज नाथ, राकेश आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *