बसपा जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं l
देहरादून : बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों को नववर्ष 2020 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है, नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में दिग्विजय सिंह द्वारा क्षेत्रीय जनता के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है।
जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके द्वारा मन, वचन एवं कर्म से क्षेत्र की सेवा का धर्म निभाने का प्रयास किया जा रहा है, वर्ष 2019 में क्षेत्र की जनता के काम करने का सौभाग्य मिला है,समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक कार्य करने का मौका मिला है l
बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिले में संगठन पर लगातार कार्य चल रहा है और समय-समय पर जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है, जनता की सच्ची लगन और श्रद्धा को देखते हुए बसपा जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने क्षेत्रवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी l