बडी खबर : 08 राज्यों को मिले नए राज्यपाल।

दिल्ली : बड़ी खबर है जहां देश के कई राज्यों में 8 राज्यपाल बनाने की तैयारी चल रही है। मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है. सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed