प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या l

हरियाणा : फरीदाबाद में गुरुवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या कर दी गई। हमलावर ने विकास को जिम के बाहर कई गोलियां मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि जिस के बाहर कार से उतरते ही हमलावर ने विकास को कई गोलियां मारी।

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9 बजे की है। विकास यहां सेक्टर-9 स्थित जिम पहुंचे थे, तभी उन पर हमला हुआ। आसपास के लोग घायल विकास को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विकास को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का करीबी माना जाता था। कई सालों से राजनीति में सक्रिय विकास तेजी से राजनीति की सीढ़ियां चल रहे थे। इस दौरान उनके कई दुश्मन भी बन गए, उन्हें भी इस बात का अंदाजा था। इसलिए वह हमेशा अपने साथ 3 से 4 निजी सुरक्षाकर्मी रखते थे। पुलिस मौके पर घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *