पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस नहीं रहे I

नई दिल्ली : देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन हो गया। 88 साल की उम्र में उन्होने आखिरी सांस ली। वाजपेयी सरकार के दौरान जॉर्ज फर्नांडिस देश के रक्षामंत्री थे। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होने आखिरी सांस ली।फर्नांडिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे, वो अल्जाइमर नाम की बीमारी से परेशान थे।आखिरी बार वो अगस्त 2009 से जुलाई 2010 के बीच तक राज्यसभा सांसद रहे थे।

जॉर्ज फ़र्नान्डिस का जन्म 3 जून 1930 को हुआ था। वे श्रमिक संगठन के भूतपूर्व नेता तथा पत्रकार थे। वे राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्होने समता पार्टी की स्थापना की। वे भारत के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में रक्षामंत्री, संचारमंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री आदि के रूप में कार्य कर चुके हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार (1998-2004) में रक्षा मंत्री थे, जब कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान और भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किए एक अनुभवी समाजवादी, फर्नांडीस को बराक मिसाइल घोटाले और तहलका मामले सहित कई विवादों से डर लगता है। जॉर्ज फर्नांडीस ने 1967 से 2004 तक 9 लोकसभा चुनाव जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed