पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में 1 दिन का राजकीय शोक घोषित।

उत्तर प्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश / राजस्थान व हिमांचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे भाजपा के वरिष्ठ फायर ब्राण्ड नेता कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा उनका जाना हम सभी की अपूरणीय छती है कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश के महान नेता थे उन्होंने पिछडो, दलितों, बंचितो शोषितों और आम जन मानस के लिए बहुत काम किया।

इसके साथ ही कल्याण सिंह ने अयोध्या में भव्य राम मन्दिर निर्माण के लिए अपनी सरकार तक कुर्बान कर दी थी , मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने में भी संकोच नही किया था ऐसे महान नेता के निधन पर आज एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed