नक्सलियों के हमले में 15 जवान शहीद l
गढ़चिरौली : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने C60 कमांडो के गश्ती दल पर घात लगा कर IED ब्लास्ट किया। इस बड़े हमले में 15 जवानों के के शहीद होने की खबर है।
कुरखेड़ा इलाके से 6 किमी दूरी पर बने लेंदारी पुल पर नक्सलियों ने विस्फोट किया, जिसके बाद पुलिस जवान और यात्रियों से भरी एक गाड़ी इस ब्लास्ट के चपेट में आई है। इस ब्लास्ट में 15 जवानों शहीद हो गये। एक निजी वाहन चालक की मौत की भी खबर आ रही है।आपको बता दें मंगलवार शाम को नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक सड़क निर्माण कंपनी के करीब 25 वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवाडे ने बताया कि यह घटना कुरखेडा तहसील के दादापुर में हुई। उन्होंने बताया कि, ‘‘माओवादियों का एक समूह तड़के 3. 30 बजे दादापुर में जमा हुआ जहां पिछले कुछ महीने से राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का काम चल रहा है।