देहरादून : ऋषिकेश कार खाई में गिरने से 6 घायल I
देहरादून : ऋषिकेश – यमकेश्वर के पाइया गांव के पास खाई में कार गिरने से नव दंपत्ति सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया है।
लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह यमकेश्वर क्षेत्र में ऋषिकेश की ओर आ रही एक कार पाइया गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
घटना में वाहन चला रहे कमलेश पुत्र चमनलाल उनकी पत्नी सोनिया साहिल पुत्र दिनेश चंद्र कुमारी साक्षी पुत्री दिनेश सुमित पुत्र जोहर सिंह कौशल पुत्र जबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से बाहर निकाला प्राइवेट एंबुलेंस से उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है बताया घटना की जांच की जा रही है।