
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के स्कूलों में बच्चों को फुल ड्रैस, जिसमें शरीर के सभी अंग ढके रहें में स्कूल बुलाये जाने हेतु सभी शासकीयध्गैर शासकीय स्कूलों को निर्देशित किया जाए। साथ ही डेंगू से बचाव के उपायों (यथा घर के खाली बर्तनों, गमलों, छतों, खुली बोतलों, कुलर, नालियों आदि में पानी जमा न हो) के प्रति बच्चों को भी जागरूक किया जाए। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को कार्यालय में डेंगू उन्मूलन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आईसोलेशन वार्ड की व्यवस्था तथा प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही नगर निगम को अभियान डेगू उन्मूलन अभियान के तहत फाॅगिंग, कीटनाश्कों का छिड़काव, जल निकासी की व्यवस्था तथा जहां पर डेंगू का लारवा पाया जाता है उसे नष्ट करने तथा अभियान के दौरान यदि किसी घर, रेस्टोरेंट, सिनेमा घर, माॅल, वर्कशापॅ आदि स्थानों पर बार-बार ठहरा हुआ जल, लारवा पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
डेंगू से बचाव हेतु पूर्व पे्रेषित निर्देशों के अनुपालन न करने वाले विद्यालयों पर जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्यध्प्रबंधक सेन्ट जोजफ एकडमी देहरादून, समर वैली स्कूल तेग बहादुर रोड़ देहरादून, आॅक्सफोर्ड स्कूल आॅफ एक्सीलेंस 05 मुन्सिपल पार्टी देहरादून, द इण्डियन कैम्ब्रिज स्कूल 12 चन्द्रपुर डालनवाला देहरादून, सहित एक दर्जन से अधिक अन्य स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 8 बिन्दुओं पर जबाव तलब किया है कि विद्यालय में पूर्व पे्रषित पत्रध्निर्देश के अनुपालन नहीं किया जा रहा और छात्र-छात्राएं पूरी अस्थीन की ड्रेस व जुराबे पहनकर विद्यालय में नही आ रहा है जिससे वैक्टर जनित रोग फैलने की संभावना है। जिस पर उन्होंने आज ही कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा है। संतोषजनक एवं औचित्यजनक स्पष्टीकरण न पाये जाने पर शासन द्वारा जारी अनापत्ति पत्र की शर्तों एवं निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकारी अधिनियम 2009 के प्राविधानानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 मनोज उप्रेती, डेंगू, मलेरिया अधिकारी डाॅ0 सुभाष जोशी, सहित रेखीय विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।