किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महापंचायत को भाकियू तोमर का समर्थन।

देहरादून : आज दिनांक 30 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन तोमर उत्तराखंड की टीम करनाल में किसान भाइयों पर हुए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए किसान मंडी घरौंडा में महापंचायत में हिस्सा लिया, महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने हरियाणा के किसानों को उत्तराखंड के किसानों की तरफ से पूर्ण आश्वासन दिया और तन मन धन से हरियाणा के किसानों का साथ देना और निभाने का वादा किया।

किसान महापंचायत घरौंडा में उत्तराखंड की टीम में अरुण शर्मा प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड और राज सिंह राणा लाल सिंह गुर्जर मंडल प्रभारी उत्तराखंड पितांबर शर्मा चिरंजीव सहगल अशोक कुमार सतपाल सिंह राजेश नयागांव से और उनके साथ दो व्यक्ति और नया गांव से किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए, घरौंडा पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *