एसटीएफ से मुठभेड़ में विकास दुबे का भतीजा अमर दुबे हुआ ढेर l

हमीरपुर : कुछ दिन पहले चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस जवानों की हत्या के बाद से फरार मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशूटर विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे को हमीरपुर पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया, यह घटना बुधवार के तड़के सुबह की है, अमर दुबे पुलिस से छिपकर भाग रहा था, जिसके बाद अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी, कुछ समय बाद पुलिस और उसकी टीम ने उसे हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया l

सीओ समेत आठ पुलिस जवानों की हत्या में नामजद अमर दुबे को एसटीएफ ने बुधवार के तड़के सुबह हमीरपुर में मार गिराया, अमर दुबे इस सामूहिक हत्याकांड में मुख्य आरोपी विकास दुबे का सबसे नजदीकी रिश्ते में उसका भतीजा लगता था, पुलिस के मुताबिक चौबेपुर थाने में अमर दुबे पर 5 मुकदमे दर्ज है इसके अलावा भी इस पर कई और मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है, बताया जा रहा है, कि घटना वाले दिन अमर दुबे भी हमले में शामिल था।

विकास दुबे का शातिर शार्प शूटर अमर दुबे को बताया जा रहा है, अमर दुबे घटना वाले दिन ही पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अतुल दुबे का सगा भतीजा बताया गया था, अमर दुबे के पिता संजू दुबे कि पूर्व में एक सड़क हादसे में मौत हो हो गई थी, दो दिन पहले पुलिस ने अमर दुबे की मां क्षमा दुबे को हमलावरों को जाने के आरोप में जेल भेजा था, सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी जवानो की हत्यावांछित अमर दुबे पर पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया था l

इस घटना के दो दिन बाद पुलिस ने अमर दुबे की मां क्षमा दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया, बताया गया कि मर दुबे की मां क्षमा दुबे ने हमलावरों को भगाने के आरोप में जेल भेजा था, अमर दुबे के खिलाफ चौबेपुर थाने में 5 मुकदमे दर्ज है, इसके अलावा अन्य थानों में भी इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है, हिस्ट्रीशूटर विकास दुबे का शार्प शूटर अमर दुबे पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अतुल दुबे का भतीजा है।

2 जुलाई (2 July) की रात को जब विकास दुबे के घर पर पुलिस दबिश देने गई थी तो अमर दुबे भी वहां मौजूद था, पुलिसवालों पर फायरिंग करने में और उनकी जान लेने में वह भी शामिल था, इस घटना को अंजाम देने के बाद से अमर विकास के साथ ही भाग निकला था, अमर विकास के सबसे खास लोगों में से एक था, मोस्टवांटेड विकास दुबे की तलाश में जुटी एसटीएफ और पुलिस टीम ने हमीरपुर के मौदहा में बुधवार सुबह मोस्टवांटेड विकास के करीबी साथी अमर दुबे की घेराबंदी कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed