देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अजय ठाकुर व उनकी टीम ने लगा रखा है सराहनीय कार्यों का अम्बार।
स्योहारा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ सतर्क, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अजय ठाकुर व उनकी टीम ने लगा रखा है सराहनीय वर्को का अम्बार, चुनावी मौसम के बीच प्रशासन की अवैध शराब पर पैनी नज़र है इसी के चलते आज स्थानीय पुलिस प्रशासन को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम मण्डोरी में कुछ लोग अवैध शराब का करोबार कर रहे है सूचना को गम्भीरता से लेते हुए तेज़तर्रार और जनता के चहेते वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने अपने सहायक पुलिस बल काँ.अजय ठाकुर व पुरषोत्तम यादव व उपनिरीक्षिक कुँवर पाल सिंह की टीम गठित कर ग्राम मण्डोरी की नाकाबंदी कर दी और साहस का परिचय देते हुए छापा मारकर 26 पेटी करीब 2 लाख रुपय की अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए शराब तस्कर शोभित कुमार पुत्र पवन को गिरफ्तार कर लिया इस बड़ी मात्रा में शराब बरामद करने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, एसआई कुँवरपाल सिंह, हेड,काँ. पुरषोत्तम, काँ. अजय ठाकुर, व काँ. नितिन कुमार ने स्योहारा पुलिस का सर गर्व से उँचा कर दिया। ख़बर लिखे जाने तक शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया।