उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल बने l

उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है, भगत सिंह कोश्यारी को सी. विद्यासागर राव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ये अहम जिम्मेदारी दी गयी है।

आपको बता दें कि राव के 5 साल का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया है। वो 30 अगस्त 2014 को महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाये गये थे, भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के दूसरे मुख्यमंत्री रह चुके है, नित्यानंद स्वामी के बाद उन्हें ये अहम जिम्मेदारी दी गयी थी, इसके अलावा वो राज्यसभा सांसद, नैनीताल से लोकसभा सांसद और कई महत्त्वपूर्ण पद संभाल चुके है ।
भाजपा में भी भगत सिंह कोश्यारी गहरी पैठ रखते है भाजपा सदस्य से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक भगत सिंह कोश्यारी ने कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाली है, उत्तराखण्ड निर्माण के बाद भगत सिंह कोश्यारी प्रदेश के पहले भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके है, कोश्यारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक है और आपातकाल के समय 1977 में वे जेल में भी रहे है, 17 जून 1942 को कोश्यारी का जन्म हुआ था, वे अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर है और एक शिक्षक और पत्रकार भी रह चुके है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed