आर्येन्द्र शर्मा को तुरंत दिल्ली पहुँचने का आदेश।

देहरादून : आर्येन्द्र शर्मा कल रात यानि 30 जून को दिल्ली से देहरादून पहुँचे थे। आज आज सुबह यानि 01 जुलाई को कांग्रेस आलाकमान ने आर्येन्द्र शर्मा को अचानक दुबारा दिल्ली पहुँचने को कहा है।
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर आर्येन्द्र शर्मा का नाम आने के बाद से कल से राजनीतिक सरगर्मी तेज़ी के साथ बढ़ रही है। कांग्रेस में केवल दो ही मुद्दे रह गए है। या तो प्रीतम सिंह नहीं प्रीतम सिंह की जगह भी प्रीतम सिंह (यानि प्रीतम सिंह की पसंद का प्रदेश अध्यक्ष)। कल के राजनैतिक घटनाक्रम के बाद से हरीश रावत फैक्टर अब धूमिल सा होता दिखाई दे रहा है। भाजपा भी कांग्रेस के हर कदम पर नज़र बनाये हुए है।
आर्येन्द्र शर्मा का नाम पर मंथन की खबर भर से देहरादून से लेकर नैनीताल तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। आर्येन्द्र शर्मा को दुबारा अचानक दिल्ली बुलाया जाना इस बात का संकेत है कि उनको कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *