आज से हेमकुंड साहिब के कपाट आम यात्रियों को खोल दिए गए l

देहरादून : हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार सुबह नौ बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बीते शुक्रवार को सुबह आठ बजे पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालु गोविंदघाट से रवाना हुए थे, जो हेमकुंड साहब पहुंच चुके हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं करीब आठ हजार तीर्थयात्री जत्थे में शामिल रहे, जिन्होंने कपाट खुलते ही हेमकुंड साहिब में माथा टेका। गोविंदघाट में सुखमणी पाठ के बाद हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्टी जनक सिंह और गढ़वाल आयुक्त डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने जत्थे को घांघरिया के लिए रवाना किया। जो हेमकुंड साहिब से करीब पांच किमी नीचे है। यात्रा के दौरान की व्यवस्था देखने के लिए गढ़वाल आयुक्त डा. पुरुषोत्तम भी जिला प्रशासन की टीम के साथ हेमकुंड आज सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचे। वहीं बीते दिनों सेना के जवानों की मदद से यात्रा मार्ग खोल लिया गया है। बर्फ काटकर संकरी गली नुमा रास्ता बनाया गया है। साथ ही गुरुद्वारे की ओर से यात्रा की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। शनिवार सुबह 9.00 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट खुले. 9.15 पर पंच प्यारे की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब में लाया गया। जिसके बाद 10 बजे से सुखमणी पाठ किया गया और 11 बजे से शब्द कीर्तन शुरू हुआ।. वहीं 12.30 पर पहली अरदास और जिसके बाद 12.45 पर हुक्मनामा का पाठ किया गया।F

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed