अंतर्राष्ट्रीय योगा महोत्सव में आई विदेशी महिला के साथ, दुष्कर्म के प्रयास में अभियुक्त गिरफ्तार I

देहरादून :- ऋषिकेश : लक्ष्मण झूला क्षेत्र में विदेशी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। एक बार फिर विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गरुड़ चट्टी के पास एक विदेशी महिला के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विदेशी ने इसकी शिकायत पुलिस को की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के अनुसार एक विदेशी महिला लक्ष्मण झूला में योग सीखने के लिए पहुंची। गुरुवार की सुबह वह गरुड़ चट्टी के पास जंगल में घूमने के लिए निकल गई। इस दौरान वहां हेमंत पुत्र छोटेलाल निवासी दुर्गा नगर विदिशा मध्य प्रदेश उसे मिला। कुछ देर तक बात करने के बाद युवक ने विदेशी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। किसी तरह विदेशी भागकर सड़क तक पहुंची और लक्ष्मण झूला थाने पहुंच गई। आप बीती बताने के बाद लिखित तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विदेशी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना अध्यक्ष राकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर शाम ही आरोपी युवक को गंगा घाट से गिरफ्तार कर लिया है।
बताया उसे न्यायालय में पेश करने के लिए पौड़ी भेज दिया है। बताते चलें कि पहले भी विदेशी महिलाओं के साथ इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं से शहर की छवि विदेशों में धूमिल हो रही है। जिससे विदेशी पर्यटक शहर की ओर अपना रुख कम करने लगे हैं। यदि इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed