मौसम ने रोकी मोदी लहर, पीएम ने मोबाइल पर किया सभा को सम्बोधित I

रूद्रपुर : प्रधान नरेन्द्र मोदी का दौरा आखिरकार मौसम की खराबी के चलते रद्द हो गया। पीएम का दौरा रद्द होने से हजारों की भीड़ को जनसभा स्थल से निराश होकर लौटना पड़ा। प्रधानमंत्री ने शाम करीब पांच बजे मोबाइल पर सभा को सम्बोधित करते हुए जनसभा में नहीं पहुंच पाने के लिए माफी मांगी।
पीएम नरेन्द्र मोदी का बृहस्पतिवार को रूद्रपुर के मोदी मैदान में महारैली का कार्यक्रम था। तय कार्यक्रम के अनुसार मोदी को यहां 2.55 बजे किच्छा बाईपास रोड स्थित मोदी मैदान में पहुंचना था। सुबह से रूक रूक होकर हो रही बारिश के कारण सुबह से ही मोदी के कार्यक्रम को लेकर संशय की स्थिति बनी हुयी थी। रूद्रपुर आने के लिए पीएम दिल्ली से चलकर सुबह सात बजे ही देहरादून पहुंच गये थे। मौसम खराब होने के कारण पीएम को चार घंटे देहरादून में इंतजार करना पड़ा। इसके बाद वह कालागढ़ के लिए रवाना हुए। बताया जाता है कि कार्बेट पार्क में भ्रमण के बाद पीएम रूद्रपुर आने के लिए घंटों तक मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे लेकिन मौसम नहीं खुला। खराब मौसम के कारण पीएम का हैलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद पीएम का सड़क मार्ग से आने का भी कार्यक्रम बनाया गया था लेकिन मौसम और समय अभाव के चलते यह भी संभव नहीं हो पाया। जिसके बाद पीएम का कार्यक्रम 2.55 से बढ़ाकर 4 बजे रखा गया। लेकिन मौसम में सुधार नहीं हो पाने के कारण आखिरकार शाम पांच बजे पीएम का दौरा निरस्त होने की सूचना दी गयी। जनसभा स्थल पर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंच से पीएम का दौरा रद्द होने की जानकारी दी तो जनसभा स्थल पर सुबह से पीएम की राह देख रहे हजारों लोग मायूस हो गये। इसके बाद पीएम मोदी ने मोबाइल से जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने जनसभा में नहीं पहुंच पाने के लिए लोगों से माफी मांगी। इससे पूर्व जनसभा को सीएम त्रिवेन्द्र रावत, केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अधयक्ष अजय भट्ट, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित करते हुए केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

इनसेट
सुरक्षा कारणों से भी नहीं पहुंचे पीएम मोदी
रूद्रपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी का रूद्रपुर दौरा खराब मौसम के साथ साथ सुरक्षा कारणों से भी रद्द किया गया। दरसअसल पुलवाला में बड़े आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कई जवानों के शहीद होने की घटना के बाद पीएम की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश मिले थे। सूत्रें के मुताबिक इस बीच पीएम का रामनगर से कार द्वारा रूद्रपुर पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन सुरक्षा कारणों से सीएम का दौरा रद्द कर दिया गया।

इनसेट
मोदी मैदान में खराब मौसम के बावजूद उमड़ी भीड़
रूद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महारैली में खराब मौसम के बाद भी भारी भीड़ उमड़ी। मोदी को सुनने के लिए लोगों में इतना उत्साह था कि लोग घरों से छाता लेकर भी पहुंचे थे हजारों लोग तो बारिश की परवाह किये बिना मैदान में घंटों तक इंतजार करते रहे। प्रदेश के करीब करीब सभी जनपदों के साथ साथ ही यूपी से भी बड़ी तादाद में लोग प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंचे। मोदी की सभा में लोगों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। हालाकि सुबह बूंदाबांदी के साथ जब मौसम ने अपनी करामात दिखाई तो प्रशासन के साथ ही भाजपा नेताओं की भी सांसे अटकने लगी। सभी की निगाहें आसमान की ओर लगी थी कि कहीं करी कराई मेहनत पर पानी ना फिर जाये। और आखिरकार वहीं हुआ जिसका डर था। मौसम प्रशासन और भाजपा नेताओं के सब्र का इम्तहान लेता रहा और कई बार बारिश हुई फिर रूकी लेकिन मोदी को सुनने की आश पूरी नहीं हो पायी। खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री की सभा का समय बदलना पड़ा इसके बावजूद हजारों लोग सभा स्थल पर डटे रहे। जनसभा के साथ साथ हजारों लोग किच्छा बाईपास रोड और नैनीताल रोड पर भी मोदी की एक झलक पाने के लिए खड़े रहे।तमाम लोग तो पीएम के स्वागत के लिए घरों और रास्ते पर फूल लेकर भी खड़े थे लेकिन अंततः हजारों लोगों को निराश होकर घर लौटना पड़ा।

इनसेट
सीएम ने किया योजनाओं का शुभारम्भ

रूद्रपुर। पीएम का दौरा रद्द होने पर मोदी ग्राउण्ड में सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने 3340 करोड़ रूपये की समेकित सहकारी विकास परियोजना एवं दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य पर मजबूती से काम कर रही है। सरकार विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देगी। वहां पर केन्द्रीय मं=ी अजय टम्टा, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अधयक्ष अजय भट्ट, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत,काबीना मं=ी अरविंद पाण्डेय, धान सिंह रावत, विजय बहुगुणा, सांसद माला राज लक्ष्मी विधाायक संजीव आर्य, विधाायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, पुष्कर सिंह धाामी, प्रेम सिंह राणा, जिलाधयक्ष शिव अरोरा, ईश्वरी प्रसाद गंगवार, मेयर रामपाल सिंह आदि सहित तमाम भाजपाई थे।

इनसेट
छावनी में तब्दील रहा रूद्रपुर
रूद्रपुर। पीएम मोदी की जनसभा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे। बारिश के बावजूद सुरक्षा अमला मोदी की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहा। सुरक्षा क मद्देनजर पुलिस धिकारी चप्पे चप्पे पर पैनी नजर बनाये हुए थे। साथ ही खुफिया कर्मी भी निगरानी में जुटे रहे। 31वीं वाहिनी पीएसी में बने हैलीपेड से मोदी मैदान में बने कार्यक्रम स्थल तक भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। साथ ही हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी का भी पहरा रहा। सुरक्षा व्यवस्था को 1500 से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी थी। हैलीपैड और कार्यक्रम स्थल के बीच के रूट में क्विक एक्शन टीम के बीस बीस सदस्यों की दस टीमें भी लगाई गयी थी। जो मोदी के कार्यक्रम के लिए हर स्थिति में नजर रखे हुए थे। पुलिस अधिकारी भी खराब मौसम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

इनसेट
भाजपा नेताओं और अफसरों की अटकी रही सांसे
रूद्रपुर। पीएम मोदी की महारैली के दौरान पूरे दिन मौसम ने अफसरों और भाजपा नेताओं की सांसे अटकाये रखी। सुबह से ही मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ रहा। सुबह घने बादलों के बीच हल्की बूंदाबादी के साथ बारिश हुई तो एक बार लगा कि मोदी का महारैली में पहुंचना मुश्किल होगा। लेकिन कुछ देर बाद ही पुनः मौसम ने करवट बदली और खिली हुई धूप नजर आने लगी। यह सिलसिला लगातार चलता रहा। कभी धूप खिली तो कभी बादल छाये रहे। खराब मौसम के कारण जनसभा में लोग भी कुछ कम पहुंचे। माना जा रहा है कि मौसम का मिजाज ठीक रहता तो भीड़ का आंकड़ा और अधिक पहुंचता।

इनसेट
सुबह से जुटने लगी थी भीड़
रूद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महारैली में दोपहर 3 बजे बजे पहुंचना था। इसके बावजूद महारैली में लोगों की भीड़ जुटना सुबह दस बजे से ही शुरू हो गई थी। दोपहर तक मोदी ग्राउण्ड ऽचाऽच भर चुका था। हालाकि मौसम खराब होने के कारण लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

इनसेट
जाम से हलकान हुए लोग
रूद्रपुर। भाजपा की महारैली के दौरान लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। पीएम के आगमन को लेकर मुख्य बाजार सहित कई मार्गों पर यातायात रोक दिया गया। सुबह से ही रूट बदलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं सभा समाप्त होने के बाद मुख्य मार्ग सहित कई मार्गों पर जाम ही जाम नजर आया। सड़कों पर जगह जगह अव्यवस्था का आलम रहा। लोगों को अपने वाहन निकालने के लिए घंटों भर इंतजार करना पड़ा।

इनसेट
पूरा शहर हुआ भाजपा मय
रूद्रपुर। प्रधानमंत्री की रैली के भाजपा ने विशेष इंतजाम किये थे। पूरे शहरको भाजपा के झण्डे बैनरों से पाटा गया था। मोदी के स्वागत के लिए भाजपा नेताओं में फ्रलैक्स और होर्डिंग लगाने की भी होड़ लगी रही। जिन मार्गों से पीएम मोदी को रैली से गुजरना था वहां पर बड़े बड़े होर्डिंग और झण्डे बैनर लगे रहे। यही नहीं सैकड़ों वाहनों में भी भाजपा के झंडे लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed